तैयारियों पर विस्तार से चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई

बिलासपुर। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव के ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां को लेकर  दयालबंद गुरुद्वारा में रविवार को बैठक बुलाई गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि  कार्यक्रम के तहत 8 नवंबर को सुबह 9 बजे विशाल नगर कीर्तन  कवर्धा से पांडातराई,  पण्डरिया, फास्टरपुर, मुंगेली, तखतपुर होते हुए 2 बजे गुरुद्वारा श्री कलगीधर 27 खोली बिलासपुर पहुंचेगा। कीर्तन दीवान एवं लंगर के उपरांत तीन बजे नगर कीर्तन दयालबंद के लिये निकलेगा। यह देवकीनन्दन चौक से पैदल गोंडपारा, सदरबाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली चौक से तेलीपारा, पुराना बस स्टेंड, शिव टाकीज चौक, गांधी चौक होते हुए गुरुनानक स्कूल के खुले पंडाल में पहुंचेगा। यहां कीर्तन उपरांत समाप्ति होगी ।  इसके अलावा नौ से 12 नवम्बर तक कीर्तन दीवान रखे जाएंगे।  नौ नवम्बर को सुबह 10 से 2 बजे तक यदुनन्दन नगर एवं  रात सात से 11 बजे गुरुनानक स्कूल परिसर में कीर्तन दीवान रखा जायेगा।

10 नवम्बर को सुबह 10 से दो बजे तक सिरगिट्टी गुरुद्वारा एवं शाम सात से रात11 बजे तक  गुरुनानक स्कूल परिसर में कीर्तन दीवान रखा जायेगा।  11 नवम्बर को सुबह 10 से 2 बजे तक गुरुद्वारा गोंडपारा एवं रात को सात से 11 बजे तक गुरुनानक स्कूल परिसर में कीर्तन समागम होगा। मुख्य एवं विशेष कार्यक्रम 12 नवम्बर को दयालबन्द गुरुनानक स्कूल परिसर के खुले पंडाल में  होगा, जहां सुबह आठ बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दीवान होगा। इसके उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।

शाम छह बजे से 7.30 बजे तक बच्चों द्वारा कार्यक्रम होंगे जिसके पश्चात आठ बजे तक आकर्षक आतिशबाजी होगी। रात 8 से 12 बजे तक कीर्तन समागम होगा।

कीर्तन समागम में विशेष रूप से भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले, सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, सतपाल सिंह दिल्ली वाले , गुलशेर सिंह हजूरी रागी जत्था तथा ज्ञानी मान सिंह ग्रंथी दयालबंद अपने कीर्तन एवं कथा से साध संगत को निहाल करेंगे।

आज की बैठक में प्रधान अमरजीत सिंह दुआ, जोगिंदर सिंह गंभीर, तविन्दर पाल सिंह अरोरा, परमजीत सिंह सलूजा, गुरभेज सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह आजमानी, अजीत सिंह गंभीर, मंदीप सिंह गंभीर, चरनजीत सिंह गंभीर, विकास सलूजा, नितिन छाबड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जगदीप सिंह, जसवीर सिंह, चरनजीत सिंह होरा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसमीत मक्कड़, अमनदीप मक्कड़, जसबीर सिंह, अमृत नागरा, जसनूर सिंह व आयुष अरोरा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here