गोरेला। अगस्त 2020 में हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित छह आरोपी पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कदमसरा का दुर्गेश पनिका 15 अगस्त 2020 को अपने मामा की बाइक लेकर ससुराल कोरजा जाने के लिए निकला था। मगर वह न तो घर लौटा न ही ससुराल पहुंचा। अगले दिन हर्राटोला के पास सड़क किनारे दुर्गेश का शव पड़ा मिला। घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी कामता बाई सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला का तीरथ काशीपुरी के साथ प्रेम संबंध होने का पता चला था। इसकी जानकारी मृतक दुर्गेश को हो गई थी और इसके बाद पत्नी से शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने अपने भाई गिरधारी के मोबाइल से फोन कर अपने प्रेमी से कहा था कि पति को निपटा दो। इसके बाद दुर्गेश के ससुराल जाने के दौरान प्रेमी और अन्य आरोपियों ने अंजनी औद्योगिक क्षेत्र में ले जाकर दुर्गेश पर घातक हथियार से हमला कर मार डाला। दुर्घटना बताने के लिए उन्होंने उसका शव सड़क पर फेंक दिया।

तहकीकात के बाद पुलिस ने महिला कामता, प्रेमी तीरथ और उसके चार सहयोगियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था लेकिन चिंगराजपारा निवासी रितेश वर्मा उर्फ कलेजी फरार चल रहा था। जीपीएम पुलिस ने उसे बिलासपुर के लिंगियाडीह इलाके से गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर जेल भेजा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here