ऑक्सीजन संस्था ने सीएमडी कॉलेज में रखी चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यावरण को लेकर बच्चों की सोच जानने आक्सीजन परिवार ने रविवार को सीएमडी कॉलेज ऑडिटोरियम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने चित्र के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया।

आक्सीजन परिवार ने पर्यावरण के प्रति बच्चों की सोच जानने और लोगों को जागरूक करने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन लिंक रोड स्थित सीएमडी कॉलेज परिसर में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया।

प्रतियोगिता की विषय पर्यावरण रखा गया था। इसमें करीब 7 सौ बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र मनमोहक दिखाई दे रहे थे। कुछ बच्चों ने नल का चित्र बनाकर कर पानी बचाने का संदेश दिया, कुछ ने पेड़-पौधे बनाकर प्रकृति को हरा-भरा दिखाया। एक बच्चे ने तो भविष्य के कारखाने का चित्र बनाकर गंदा धुंआ और प्रदूषित पानी के कारण लोगों को मुंह बांधकर बाहर निकलना दिखाया। छोटे बच्चों की सोच पर्यावरण के प्रति इतनी जागरूक दिखी कि बच्चों के मां-बाप और संस्था के सदस्य हैरान रह गए। संस्था के फाउंडर व मेंबर डॉ देवेन्द्र सिंह, प्रोजेक्ट काआर्डिनेटर देवाशीष घटक, सत्यकाम आर्य, प्रथमेश मिश्रा, नीना असीम, कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला व आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है और प्रतिभागियों का निष्पक्ष चयन किया जाएगा।

डॉ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर के निवासियों, सरकार व अन्य संस्थाओं द्वारा जो पौधे लगाए जा चुके हैं, उनको बचाने के लिए जेल के कैदियों के हाथ से बने ट्री गार्ड संस्था लगा रही है। संस्था समय-समय पर शहर के स्कूलों में जाकर पर्यावरण संबंधी जानकारी देती है जिससे बच्चे जागरूक हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here