बिलासपुर। श्री गुरुद्वारा दयालबंद में आज भी प्रवासी मजदूरों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। सुबह तीन हजार व शाम को तीन हजार पैकेट प्रवासी मजदूरों के लिए बांटे गये। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति में विषम परिस्थिति का सामना कर रहे छत्तीसगढ़ के मजदूर दूसरे राज्यों से वापस आ रहे हैं। बिलासपुर प्रशासन इन्हें घरों तक पहुंचाने की उचित व्यवस्था कर रहा है। मजदूरों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इनके लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा ने की। उक्त जानकारी गुरुद्वारा दयालबंद के सचिव परमजीत सिंह सलूजा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here