प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वरा तिफरा देवनगर में आज से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आयोजन शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने किया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रामू साहू, पार्षद ईश्वर साहू भी उपस्थित थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित किया। इस आयोजन में 12 ज्योतिर्लिंगों को चित्र एवं प्रोजेक्टर के द्वारा दर्शाया गया है। यह आयोजन आज से शुरू हुआ जो 1 अगस्त तक चलेगा। प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी द्वारा 3 सालों से शहर के अलग-अलग जगहों पर सावन माह में इसका आयोजन किया जाता है। शाम को महाआरती भी रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here