मुख्यमंत्री की कोटमी सभा में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं को आज पुलिस ने भाड़ी ग्राम के पास रोक लिया। उन्हें ग्राम भाड़ी के पास रोक लिया गया और तब तक अस्थायी जेल में रखा गया, जब तक मुख्यमंत्री कोटमी में थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह कोटमी के रास्ते पर भाड़ी में गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें राम जानकी मंदिर के अस्थायी जेल में प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर रखा गया।

बिलासपुर में 18 सितम्बर को कांग्रेस भवन में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के कार्यक्रमों का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज चार पहिया और दोपहिया वाहनों में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता पेंड्रा से कोटमी की ओर काले झंडे के साथ नारे लगाते हुए रवाना हो गए थे। विरोध प्रदर्शन के ऐलान के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here