नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे पंजाब की राजनीति में दखलंदाजी ना करें वरना आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस के किसी राज्य में सत्तासीन मुख्यमंत्री ने आलाकमान को इस तरह पत्र लिखकर चेतावनी दी है।

पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी का मसला पार्टी आलाकमान से भी नहीं संभल रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी भी हाल में नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनते नहीं देखना चाहते। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू अपने-अपने समर्थक मंत्रियों विधायकों तथा सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here