बिलासपुर, 7 जुलाई। पंजाबी मानव सेवा समिति एवम् लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 7 जुलाई को डॉक्टर संजय अलंग कमिश्नर बिलासपुर संभाग को मास्क 95 एवम् सेनेटाइजर प्रदान किया। जिससे वो अपने सब ऑफिस को प्रदान कर जागरूक करे। साथ ही मुंगेली नाका, होटल, पेट्रोल पंप, ऑटो वालों को मास्क सेनेटाइजर प्रदान कर जागरूकता लाने का प्रयास किया l पूर्व में भी हर सेवाओं में पंजाबी मानव सेवा समिति, लायंस क्लब बिलासपुर तत्पर है। सेवा कार्य में मानव सेवा समिति के संयोजक एवम् लॉयन्स क्लब सर्विस चैरपर्सान मनजीत सिंह अरोरा, लायंस प्रेसीडेंट अरविंद दीक्षित, सेकेट्री सुभाष अग्रवाल, केशियर विजय कांत तिवारी, दौलत खत्री, भूपेंद्र सिंह गांधी, प्रिंस भाटिया, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, जसपाल सिंह सेठी, दर्शन छाबड़ा, असितपाल जुनेजा, अनिल सलूजा, पवन अजमानी, गुरमीत गम्भीर, इन्द्र जीत सलूजा, शिव अग्रवाल, नरेश लिखमनिया, विमल केडिया आदि जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here