बिलासपुर। कोरोना महामारी में मरीजों की सहायता के लिए आज पंजाबी मानव सेवा समिति को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और दो सिलेंडर प्रदान किया गया यह सहयोग रामप्रकाश, अविनाश सलूजा, नरेंद्र माखीचा और निखिल माखीजा की ओर से किया गया। समिति के संयोजक मनजीत सिंह अरोरा ने बताया कि यह सेवा गुरु तेग बहादुर के 400 में प्रकाश पर्व को समर्पित है। विगत 14 महीनों से कोरोना काल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें विभिन्न समाजों के लोग सहयोग कर रहे हैं। पूर्व से ही समिति द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर व कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके अलावा शव वाहन की व्यवस्था भी की गई है। उक्त सेवाओं के लिए मनजीत सिंह अरोरा 94252 20706, दर्शन छाबड़ा 98271 52321 ,पवन अजमानी 9261 27516 एवं असित पाल सिंह जुनेजा 98271 96222 से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here