राज्यपाल एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने किया सम्मानित

रायगढ़। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वर्सेशन सेंटर में ‘चैंपियंस आफ चेंज मध्यप्रदेश” के दूसरे संस्करण का सम्मान समारोह रखा गया था। इस समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन शामिल हुए। उन्होंने आध्यात्मिकता, सामाजिक कल्याण, कला, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में 16 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समारोह में रायगढ़ में पले बढ़े अनिल सिंह को भी पुरस्कृत किया गया है। चंदेल एक मशहूर फिल्म निर्देशक, अभिनेता और सफल उद्यमी के रूप में जाने जाते हैं। कला के क्षेत्र इनका विशेष योगदान रहा है। फिल्म निर्माता समाज को देखकर फिल्म का निर्माण करता है। समाज और फिल्में एक दूसरे से प्रेरणा पाते हैं। चंदेल ने दोनों ही भूमिका में अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वंचित बच्चों को सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए चंदेल का अहम् योगदान है, जिससे बच्चों को हिम्मत मिलती है और उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।
कला के क्षेत्र में चंदेल ने अपनी हुनर और मेहनत से नया आयाम रचा है। उन्होंने अपने साथ-साथ सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार पैदा कर उन्हें मजबूत किया है। चंदेल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राज्यपाल पटेल ने पुरस्कृत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि चंदेल की पृष्ठभूमि रायगढ़ से विशेष रुप से जुड़ी हुई है इसलिए यह खबर रायगढ़ वासियों के लिए भी गौरव का विषय है। ‘चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश’ पुरस्कार मिलने के बाद चंदेल ने कहा कि “यह पुरस्कार उनके परिवार के साथ-साथ उन सभी को समर्पित है जिनके कारण वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों, मित्रों, सहयोगीयों और परिजनों का आभार व्यक्त किया ।
चैंपियंस ऑफ चेंज के संस्थापक नंदन कुमार झा ने बताया कि यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश संस्करण का दूसरा समारोह है। राष्ट्रीय स्तर पर चार बार समारोह का आयोजन किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किये गये हैं। ‘चैंपियंस ऑफ चेंज (सीओसी)’ सामुदायिक सेवा, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है, जिसे 2011 में स्थापित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here