तखतपुर। गर्मी के छुट्टी में मामा गांव घूमने आए 10 वर्षीय बच्चे को बिच्छू काट देने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपत बरेली निवासी शुभम् यादव पिता नरेंद्र यादव उम्र 10 वर्ष की बहन जयंती तखतपुर थाना अंतर्गत बेलसरी वार्ड क्रमांक 15 में अपने मामा सहदेव यादव के यहां गर्मी की छुट्टी में आयी हुई थी। स्कूल खुलने वाले हैं यह सोचकर पिता नरेंद्र यादव जयंती को लेने अपनी बेटे शुभम के साथ बेलसरी आया हुआ था। नरेंद्र रात में अपनी ससुराल में रुक गया। मामा सहदेव यादव का नया घर बेलसरी में ही बन रहा है। रात में जयंती शुभम सहित अन्य बच्चे मामा के नये घर में सोने चले गए। इसी दौरान रात लगभग 3 बजे बिच्छू ने शुभम् को काट दिया। इसके बाद चीखकर शुभम उठा। शुभम् बिच्छु के डंग से तड़प रहा था जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शुभम् को ठीक लगने लगा तब स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर से उसे छुट्टी दे दी गई। घर जाने के एक घंटे बाद शुभम् की तबियत बिगडने लगी जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौँप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here