बिलासपुर। एसईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल ने सामाजिक उन्नयन के तहत चिंगराजपारा स्थित शासकीय हाईस्कूल को साउन्ड सिस्टम का उपहार दिया। स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रार्थना आदि में इस उपकरण का उपयोग हो सकेगा।

महिला मंडल की सदस्यों  ने इस मौके पर स्कूल का अवलोकन कर वहां की आवश्यकताओं का जायजा लिया। सदस्यों ने बच्चों द्वारा बनाये गये क्राफ्ट के सामानों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पिता पंडा, उपाध्यक्ष सुमन झा, संगीता वर्मा, शीनू निगम, पिंकी प्रसाद सहित अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here