बिलासपुर। संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता के गुरु प्रख्यात शास्त्रीय गायक उस्ताद वसीम अहमद खान अपनी खयाल गायकी का जादू 22 जनवरी को बिखरने आ रहे हैं।

वे मंगलवार की सुबह बिलासपुर पहुंचेंगे इसके बाद दोपहर एक बजे सीएमपीडीआई ऑडिटोरियम, सोनगंगा कॉलोनी में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। उनके साथ संगत करने पहुंच रहे सारंगी वादक उस्ताद सरवर हुसैन व तबला वादक यशवंत संगत भी मौजूद रहेंगे। शाम 7.30 बजे इसी ऑडिटोरियम में उनका गायन रखा गया है। उस्ताद वसीम अहमद खान साहब आगरा घराना के सशक्त हस्ताक्षर हैं। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कला , संगीत एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु कृतसंकल्पित सांस्कृतिक संस्था “बावरा मन”  की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के राजेश दुआ व पी. रामाराव ने संगीत प्रेमी सुधि श्रोताओं को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here