बिलासपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, दयालबंद ने कोरोना से बचाव के लिये बनाये गये सरकार के सम्पूर्ण नियमों का पालन करते हुए 08 जून से संगत के दर्शन के लिए खोल दिया है।

सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए गुरुद्वारे में ऑटोमैटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगवाया गया है। इससे बिना मशीन को स्पर्श किए हाथ नीचे करते ही सैनिटाइजर हाथ में आ जाएगा। इस मशीन की कैपेसिटी 16 लीटर है जिसे रिफिल किया जा सकता है।

यह सेवा आदर्श पंजाबी महिला संस्था ने दी है जो हमेशा गुरु घर की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। इस समिति की अध्यक्ष रूबी छाबड़ा, चार्टर अध्यक्ष शशि आहूजा, सचिव सुनीता चावला, कोषाध्यक्ष ललजीत सलूजा साथ ही अंशु टुटेजा, रूपसी अजमानी, श्रद्धा खनूजा, दीप छाबड़ा के सहयोग से यह कार्य हो सका। इस मौके पर गुरूद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने विश्व शांति के लिए अरदास की।

इस सेवा कार्य में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा, सचिव परमजीत सिंह  सलूजा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गंभीर, जोगिंदर सिंह गंभीर, अमोलक सिंह टुटेजा, तविंदरपाल सिंह अरोरा, जगमोहन सिंह अरोरा, नरेंद्र पाल गांधी, प्रीतपाल सिंह गंभीर भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here