बिलासपुर। राज्यसभा सदस्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो नेताम के निर्देशानुसार मरवाही में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके तहत गौरेला ब्लॉक का प्रभार बिलासपुर शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे को दिया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषारंजन श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

विपक्ष में रहते हुए,विगत कई वर्षों से शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे ने महिला कांग्रेस को मजबूत किया है। इसे देखते हुए सीमा पांडे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है। इस जवाबदारी से पार्टी में सीमा पांडे का कद बढ़ा है।

गौरेला ब्लॉक प्रभारी सीमा पांडे गौरेला-पेंड्रा- मरवाही प्रभारी मायारानी सिंह के साथ ब्लॉक का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगीं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपलब्धि की जानकारी आमजनता के बीच ले जायेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here