बिलासपुर। बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि महतारी हुंकार रैली के माध्यम से 11 नवंबर को पूरे प्रदेश की मातृ-शक्ति का आक्रोश दिखेगा और भूपेश बघेल सरकार की असंवेदनशील नीति का करारा जवाब दिया जाएगा।

एक बयान में कोशिक ने कहा कि बिलासपुर की रैली में प्रदेश भर के एक लाख से अधिक महिला कार्यकर्ता जुटेगें। जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार बनी है जनता में हताशा और निराशा का माहौल है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। महिलाओं से प्रतिदिन बलात्कार, अन्याय, अत्याचार एवं दुष्कर्म हो रहे हैं। इसके बावजूद अपराध पर लगाम कसने की जगह मुख्यमंत्री केवल अपने कुर्सी गरम करने, वाहवाही बटोरने एवं अपराधियों को संरक्षण में लगे हैं। प्रदेश में कुंभकरणीय कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने में महिलाओं की भूमिका उतनी ही अग्रणी है जितनी कांग्रेस सरकार को सत्ता में काबिज करने में रही। आज पीएम आवास योजना की बात हो, शराबबंदी की बात हो या कमीशनखोरी के लिए रेडी टू इट योजनाओं की हो, कांग्रेस ने हर क्षेत्र में प्रदेश की महिलाओं के साथ छलावा किया है। अब महिलाओं की आस टूट चुकी है । इस महतारी हुंकार रैली  शमें माहिलाओं का आक्रोश एवं क्रोध दिखेगा।

हुंकार रैली के लिए बैठक

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक रजनीश सिंह, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक व मोहित जायसवाल शामिल थे। यह रैली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शराब बंदी, कानून व्यवस्था की बदहाली, रेडी टू ईट के निजीकरण, कर्ज माफी में वादाखिलाफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here