सेंट्रल सिंधी पंचायत व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया स्वागत

बिलासपुर। गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर बाबा थाहिरीया सिंह दरबार जरहाभाठा से निकाली जा रही प्रभात फेरी समापन दिवस पर पालकी की भव्य सजावट और आतिशबाजी के साथ निकाली गई।  

प्रभात फेरी दरबार साहब के प्रमुख प्रंधक मूलचंद नारवानी के अरदास के बाद सिंधी कॉलोनी, राजेंद्रनगर, देवकीनंदन चौक, पुराना पुल, नया पुल सरकंडा, नेहरू चौक होते हुए वापस पहुंची।  सेवादार व महिलाएं पानी का छिड़काव कर साफ-सफाई झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। भव्य रुप से सजाए गए पालकी  में गुरु ग्रंथ साहब विराजमान थे। साध संगत के द्वारा शबद कीर्तन वाहेगुरु नाम का जाप करते हुए चल रहे थे।  प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में साध संगत अलग-अलग जगहों से आकर शामिल हुए। प्रभात फेरी का जगह-जगह आतिशबाजी के साथ भव्य  स्वागत किया गया। प्रातः पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने देवकीनंदन चौक पर जोरदार आतिशबाजी व फूलों की वर्षा करके स्वागत सत्कार किया। दरबार के प्रमुख सेवादार नारवानी का पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी एन बजाज  व पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अमर अग्रवाल  ने छाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। प्रमुख सेवादार डॉ हेमंत कलवानी ने भी पंचायत के अध्यक्ष पी एन बजाज व पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया।  नारवानी ने समाज में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में बुजुर्गों महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के अध्यक्ष महेश पमनानी के नेतृत्व में प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी एन बजाज, प्रभाकर मोटवानी, मनोहर पमनानी, कमल बजाज,गोरधनदास मोटवानी, मोतीराम पमनानी, हरीश भागवानी, सुरेश सिदारा, सतीश तहलयानी, रामचंद्र नागबानी, श्याम हरियाणवी, जगदीश जग्यासी, नंदलाल पूरी, राकेश चौधरी, रमेश लालवानी, नानकराम खाटूजा, विनोद मेघानी, धनराज आहूजा, दिलीप बहरानी श्रीचंद तहलियानी, मोहन जेसवानी, दयाराम तिर्थानी,  अभिषेक विधानी, नीरज जाग्यासी, विकास कुकरेजा,

गरिमा साहनी, कविता चीमनानी, चंदा ठाकुर, भारतीय सचदेव, कंचन रोहरा,  कंचन मंलघानी, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here