रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। क्या पांच साल रहेंगे, इस पर कहना है कि यह हाईकमान तय करता है।

न्यूज चैनल एनडीटीवी ने दिल्ली में सिंहदेव से पूछा कि क्या आप मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, सिंहदेव ने कहा, बिल्कुल नहीं। 5 साल की कांग्रेस सरकार 70 विधायकों के अप्रत्याशित बहुमत के साथ चुनी गई है। हम सभी साथी हैं और सभी मुख्यमंत्री हैं। पूरे पांच साल कांग्रेस की सरकार रहेगी, आगे भी यही स्थिति रहेगी।

सवाल- क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही रहेंगे?

जवाब- वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

सवाल-आगे भी वही बने रहेंगे?

जवाब- यह हाईकमान तय करता है।

सवाल- तो हाईकमान से आपको उम्मीद है कि आपका भी नाम वह तय कर सकता है?

जवाब- हम उम्मीद नहीं रखते, हम तो काम करते हैं।

सवाल- आपने भी खून-पसीना बहाया है पार्टी के लिये?

जवाब- मुझे गर्व है कि मैं ऐसे परिवार का सदस्य हूं जो बच्चों का ध्यान रखता है कि कब किसकी क्या आवश्यकता है, क्या जिम्मेदारी देना है। यही कारण है आज लगभग पांच पीढ़ियों से हमारा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है।  

सवाल-आप नहीं कहते पर आपके खेमे से बार-बार खबर आती है कि सबको बराबर मिलना चाहिये तो ढाई साल पूरा हो गया?

जवाब- मेरा कोई खेमा नहीं है। मैं एक परिवार का सदस्य हूं और उसका नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी है और उऩके कहे हुए काम उनके मार्गदर्शन पर करता हूं।

सवाल- राहुल गांधी के साथ एक लम्बी मीटिंग हुई थी, सुना है एक मीटिंग और होने वाली है। अगर नेतृत्व बदलाव की बात नहीं है तो फिर बात क्या हो रही है?

जवाब- मेरे पास कोई सूचना नहीं है कि कोई मीटिंग होने वाली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here