भारतीय मजदूर संघ ने आज बाइक रैली निकालकर अपनी 63वीं वर्षगाँठ मनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जिसमें मजदूरों औक नियमित कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग  की गई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कश्यप ने बताया कि  23 जुलाई 1955 को दत्तोपन्थ ठेंगड़ी द्वारा मजदूर कल्याण के लिए यह संगठन बनाया गया था।  इसी की 63वीं वर्षगांठ पर यह बाइक रैली निकाली गई। रैली जिला कर्मचारी संघ कार्यालय से नेहरू चौक, गोल बाजार, गाँधी चौक,व्यापार विहार होते हुए कर्मचारी संघ कार्यालय में जाकर समाप्त हुई। रैली की अगुआई भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कश्यप , बिलासपुर जिला अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर और जिला मंत्री पृथ्वी सहगल द्वारा की गई । बाइक रैली के बाद कार्यालय में संगोष्ठी की गई, जिसमें आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों और मांगों  को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। हमने  मजदूरों की मांगों को लेकर हमेशा आवाज उठाई है। कुछ दिनों पहले भी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है जिसमें आंगनबाड़ी और मध्यान्ह भोजन बनाने का काम करने वालों के वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here