नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामतका सोमवार को निधन हो गया है। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि निशिकांत का निधन हो गया है।रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर निशिकांत के साथ एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो उन्हें लगे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें मिस करूंगा मेरे दोस्त निशिकांत कामत, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे’।निश‍िकांत कामत के निधन पर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने शोक व्यक्त किया है। अजय ने उनके डायरेक्शन में दृश्यम फिल्म में काम किया था।उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म मुंबई मेरी जान से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए उनके डायरेक्शन की काफी प्रशंसा हुई थी। निशिकांत सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की। उनके निर्देशन की पहली फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ है। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here