बिलासपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। बिलासपुर, मस्तूरी तथा बेलतरा ब्लॉक इकाईयों के लिये नियुक्त समन्वयक पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने यहां पहुंचकर पदाधिकारियों की बैठक ली और बताया कि अक्टूबर माह तक बूथ, सेक्टर तथा जोन कमेटियों का गठन कर लिया जायेगा। प्रत्येक बूथ में 33 सदस्य होंगे। शहर के प्रत्येक वार्ड को एक सेक्टर माना जायेगा, जिसमें 5-6 बूथ आयेंगे। 5-6 वार्डों को मिलाकर एक जोन बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ के लिये समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है।

बैठक में जिला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, राजेन्द्र साहू, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, सहित शहर के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय, राजेन्द्र धीवर, बेलतरा ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, महेत्तर राम कश्यप आदि शामिल हुए। बैठक में एल्डरमेन सुभाष ठाकुर, अशोक सूर्यवंशी,रामकुमार भोई भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here