बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, अधिवक्ता गिरीश देवांगन एवं प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग संदीप दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर में मुलाक़ात की और उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।

प्रतिनिधि मंडल ने उनको आभार पत्र के साथ प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने न्यायालय में कामकाज की स्थिति पर जानकारी ली। दुबे ने उनसे अधिवक्ता कल्याण निधि तथा राज्य सरकार की ओर से वकीलों को मदद देने की मांग रखी। उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में निर्देश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संदीप दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह सम्मान उनके द्वारा राजीव गांधी के सपनों को साकार करते हुए किसानों, आदिवासियों के लिये काम किया और किसान न्याय योजना लागू करने की वजह से प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल और उनके राजनीतिक सलाहकारों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम काज़ी, देवा देवांगन, मोहन निषाद, नंदू पटेल, राजेश सिंह ठाकुर, अवध नारायण, कहकशां दानी, विजय राठौर, सुरेश साहू अजय जोशी तथा  कमल पटेल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here