बिलासपुर। संसदीय सचिव बनाये जाने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंची तखतपुर विधायक रश्मि सिंह का आज कांग्रेस भवन में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे जिले के काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी से साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर रश्मि सिंह ने कहा कि उन्हें महिला बाल विकास मंत्रालय के साथ सम्बद्ध किया गया है। वे प्रयास करेंगी कि महिलाओं, बच्चों और गरीबों के लिए इस विभाग के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचा सकूं।

सम्मान समारोह में शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ने भी अपना विचार रखा। मंच पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सचिव आशीष सिंह, पूर्व विधायक देव चरण मधुकर, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह, शंकर सिंह परिहार, अनिता लव्हात्रे आदि मौजूद थे।  कार्यक्रम का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया जबकि और आभार प्रदर्शन निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here