बिलासपुर। रतनपुर के समीप खूंटाघाट बांध से निकलकर शनिवार की सुबह एक मगरमच्छ बड़े नहर में आकर तैरने लगा, जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने मगरमच्छ को वापस निकाला और वापस बांध में सुरक्षित छोड़ा।

खूंटाघाट बांध के नहर की निस्तारी के लिए भी लोग इस्तेमाल करते हैं। नहर में सुबह के समय नहा रहे लोगों ने देखा कि एक मगरमच्छ पानी में तैर रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल में समेट लिया गया। इसके बाद उसे खूंटाघाट में सुरक्षित ले जाकर छोड़ा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि नहर में चार पांच बार मगरमच्छ भोजन की तलाश में पहुंच जाते हैं। हर बार ग्रामीण उसे किसी तरह काबू में लाते हैं और वापस बांध में छोड़ते हैं, लेकिन उनकी जान जोखिम में बनी रहती है।

वन रक्षक राजमणि राजवाड़े ने बताया कि मगरमच्छ की लम्बाई करीब आठ फीट  और उम्र चार वर्ष है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here