मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगी सुविधा, जबलपुर और प्रयागराज की उड़ानों में भी बदलाव

बिलासपुर। दिल्ली से बिलासा एयरपोर्ट के लिए आज से सीधे हवाई उड़ान सुविधा शुरू हो गई। सुबह 11.15 बजे दिल्ली से पहली फ्लाइट में पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
अभी तक दिल्ली-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा प्रयागराज और जबलपुर होते ही उपलब्ध थी। इसमें 3:30 घंटे का समय लगता है।
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव और अन्य सदस्यों ने आज एयरपोर्ट में दिल्ली से उतरने वाले यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि दिल्ली की तरह ही बाकी महानगरों के लिए भी जल्द ही सीधी हवाई सेवा शुरू की जाए। बिलासपुर दिल्ली फ्लाइट में शुरुआती किराया 7000 रुपए रखा गया है। इस कम किया जाए, जिससे अधिक यात्री मिलेंगे।
अब दिल्ली से बिलासपुर के बीच मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सीधी उड़ान उपलब्ध है। दिल्ली से सुबह 9 बजे रवाना होकर प्लाइट सुबह 11.15 बजे बिलासपुर आएगी। यह फ्लाइट 11.40 बजे प्रयागराज के लिए उड़ेगी जो वहां 12.55 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज से बिलासपुर की फ्लाइट 13.20 बजे रवाना होकर 14.45 को बिलासपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट दोपहर 15.15 बजे दिल्ली के लिए उड़कर वहां 17.25 बजे पहुंचेगी।
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली से सुबह 7.30 बजे सुबह उड़ान भरकर फ्लाइट 9.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर 11.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11.30 को बिलासपुर से उड़ान भरकर यह फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.45 बजे दोपहर को रवाना होकर यह फ्लाइट 14.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here