बिलासपुर। कई स्पेशल ट्रेनों को शुरूआत में ही पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रद्द करना पड़ रहा है या फिर बीच में रोकना पड़ा है।

दुर्ग से आज 21 अक्टूबर को छूटने वाली दुर्ग- जम्मू-तवी साप्ताहिक पूजा स्पेसल ट्रेन नई दिल्ली में समाप्त होगी। 23 अक्टूबर को यह ट्रेन जम्मू-तवी की बजाय दिल्ली से ही छूटेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली और जम्मू-तवी के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह कोरबा से 20 अक्टूबर को रवाना की गई अमृतसर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन मथुरा तक ही जायेगी। 22 अक्टूबर को यह ट्रेन मथुरा से वापस कोरबा के लिये रवाना होगी।

ज्ञात हो कि नये केन्द्रीय कृषि कानून के विरोध में पंजाब में रेल रोको आंदोलन चल रहा है। इसके चलते पंजाब से गुजरने वाली अनेक ट्रेनों को या तो निरस्त किया गया है या फिर उन्हें बीच में ही समाप्त किया जा रहा है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। इनमें वन्दे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस तथा मुम्बई, दिल्ली से चलने वाली अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here