बिलासपुर। कांग्रेस नेता रामाधार कश्यप का आज तड़के तीन बजे 84 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे राज्यसभा के सदस्य रहे और अकलतरा से विधायक भी रहे थे। उनके निधन से शहर में शोक का वातावरण है।  कश्यप उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिये आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने संयुक्त मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिये विधानसभा में पर्चा फेंका था। वे मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं। भातृसंघ के वे संस्थापक सदस्य रहे।  उनकी अंतिम यात्रा बृहस्पति बाजार स्थित निवास से सरकंडा स्थित देवकीनंदन दीक्षित श्मशान गृह के लिये सुबह 11.30 बजे निकलेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रगट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here