बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अज्ञात नंबर से काल आने पर न केवल उसकी बात सुनी अपितु उसकी समस्या का निराकरण भी बिलासपुर आऩे पर कर दिया।
दिव्यांग रवि कश्यप ने गूगल सर्च से मुख्यमंत्री का नंबर खोज कर उन्हें शनिवार को सीधे फोन कर दिया। उसने अपने लिए ट्राइसाइकिल की मांग की। इसके बाद रवि के लिये चमत्कारिक घटना हो गई। सोमवार को मुख्यमंत्री बघेल संक्षिप्त बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान सकरी हेलीपेड पर उन्होंने रवि कश्यप को ट्राईसिकल देकर अपनी शुभकामनाएं दी।
मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार का 25 वर्षीय  रवि दिव्यांग है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इत्मीनान से उसकी पूरी बात सुनी और ट्राईसिकल की मांग को पूरा करने के लिए आश्वस्त  किया था। रवि ने बताया था कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता चुंगु राम कश्यप की आमदनी से ही छह लोगों के परिवार का भरण-पोषण होता है। मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद देते हुए रवि ने  कहा कि उनकी पहल के परिणाम से ही उसे ट्राईसिकल दो दिन के भीतर मिल गई।  ट्राइसाइकिल वितरण के दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह और कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here