बिलासपुर। कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के बारे में जानकारी लेने के लिए चल रहे सर्वे अभियान के पांचवे दिन यदुनंदन नगर,महाराणा चौक,  आर्या कॉलोनी में किया गया जिसमें 8114 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान 1604 घरों को चेक किया गया। आज तक बिलासपुर के 37 हजार 837 लोगों को स्वास्थ्य की जानकारी और ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त 21 लोग जो बाहर से आये थे उनको घरों में क्वारांटाइन पर रखा गया है।

विधायक शैलेष पांडेय की पहल पर शहर के चिन्हित इलाकों में सर्वे कर कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए यह सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसमें आज 16 टीमों में स्वास्थ्य विभाग के 64 कार्यकर्ता शामिल थे।

सर्वे के दौरान 25 लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ की शिकायत मिली। इस दौरान फरवरी, मार्च माह में हांगकांग की यात्रा करके लौटे एक व्यक्ति का पता लगा। प्रदेश के अन्य स्थानों से और देश के दूसरे हिस्सों से घूमकर आये 21 लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल हुई जिन्हें 14 दिन के लिए क्वारांटाइन पर रहने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here