हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

नई दिल्ली। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए ओलंपिक का आगाज जीत से किया है। भारत के जीत के हीरो रहे हरमनप्रीत, जिन्होंने दो गोल दागे।
रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया. रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया, वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया।
पूल-ए में अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया।
हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here