सीएमडी डॉ. मिश्रा ने कहा-महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता का कोई विकल्प नहीं 

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय के रविन्द्र भवन में आज समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली बिलासपुर की 14 तथा एसईसीएल की 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

श्रद्धा महिला मण्डल एवं विप्स की ओर से रखे गये इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. मिश्रा ने कहा कि महिलाएं सदा से पूजनीय रही हैं। वे प्रारंभ से ही किसी भी चीज को सहेजने, समेटने, सृजन करने का कार्य करती हैं, जिसका कोई विकल्प नहीं है। महिला अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ समाज के हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है, जिन्हें पूरा आदर मिलना चाहिए। नारी शक्ति को इतना बल मिले कि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

विशिष्ट अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने कहा कि महिलाएं बहुत सक्षम हैं। कोई भी फील्ड महिलाओं के लिए कठिन नहीं हैं। जब भी आप लड़खड़ाते या विफल होते हैं तो अपने आप से पूछिए क्यों ऐसा हुआ। अपने लिए सबसे अच्छा दोस्त हम खुद हैं, हमें पता है कि हममें क्या कमजोरी है, उसे सुधार कर लक्ष्य को हासिल करें।

इस अवसर पर प्रीति निमजे ने विप्स शपथ का पठन किया, जिसे विप्स सदस्यों ने दोहराया। स्वागत उद्बोधन कीर्ति तिवारी ने दिया। एसईसीएल नारी रत्न सम्मान की प्रस्तावना डॉ. सनीशचन्द्र जनसंपर्क अधिकारी ने प्रस्तुत की। उद्घोषणा का दायित्व प्रीति निमजे एवं चम्पा भट्टाचार्य ने निभाया गया। धन्यवाद ज्ञापन शैलजा दाभाड़े ने दिया।

इस अवसर पर बिलासपुर अंचल के 15 कर्मण्य महिलाओं मीतू गुप्ता वन्य जीव संरक्षण, मंजू बलहार राजयोग मेडिटेशन एवं मोटिवेशनल स्पीकर, जमुना बाई सागर समाज सेविका, अल्का फाक रेलवे चाइल्ड लाईन, रेखा गुल्ला खेल व समाज कल्याण, शिल्पी केडिया महिला कल्याण, डॉ. श्रुति गुप्ता शिक्षाविद्, स्वाती आनंद, स्नेहा सिंह शिक्षिका, डॉ. उषा किरण बाजपेयी समाज कल्याण, विद्या गोवर्धन सामाजिक कार्य, विभा सोनी शिक्षिका, वासंती वैष्णव कत्थक नृत्य, व एसईसीएल परिवार की 17 महिलाओं नथिया बाई फिटर हेल्पर मेकनिक धनपुरी ओसीएम सोहागपुर क्षेत्र, माया बाई कारट्रीक मेकर कंचन खुली खदान जोहिला, मधु प्यून दीपका क्षेत्र, शर्ली थॉमस मेट्रन कुसमुण्डा क्षेत्र, सरस्वती केटेगरी-2 चरचा वेस्ट बैकुण्ठपुर क्षेत्र, बुधनी बाई मषीनिष्ट केटेगरी-4 रिजनल वर्कशाप कोरिया चिरमिरी, जानकी सिंह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जमुना कोतमा, ललिता कंवर केटे-1 सीईडब्ल्यूएस गेवरा, मुन्नी बाई वेल्डर हेल्पर केटे-2 क्षेत्रीय कर्मशाला बिजुरी हसदेव, मुल्की बाई मशीन हेल्पर भटगांव, त्रिवेणी बाई ईपी टर्नर सीडब्ल्यूएस कोरबा, अमिया केरकेट्टा मेट्रन छाल डिस्पेंसरी रायगढ़, करा बाई कन्वेयर ऑपरेटर केटेगरी-3, राम बाई आर्मेचर वाईन्डर केटेग-4 रिजनल वर्कशॉप बिश्रामपुर क्षेत्र, प्रियंका सिंह लिपिक ग्रेड 2 गेवरा, दीपका शुक्ला डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उत्खनन विभाग मुख्यालय बिलासपुर व रश्मि खरे प्रबंधक (कार्मिक) दानकुनी कोल कॉम्प्लेक्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने एसईसीएल नारी रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षा संगीता शर्मा, पिंकी प्रसाद, कल्पना चौधरी, रीता पाल, कीर्ति तिवारी सदस्य सेन्ट्रल गर्वनिंग बाडी विप्स, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना सहित एसईसीएल के समस्त कोयला क्षेत्रों की विप्स की सदस्या व बिलासपुर अंचल की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here