पखांजुर।  छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले के भानबेड़ा की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की गई महुआ लड्डू की महक देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर तक पहुंच गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दीपावली उपहार भेंट किए, इसमें प्रमुख रूप से भानबेड़ा कांकेर का महुआ लड्डू शामिल था।

वनोपज के दीपावली गिफ्ट पैक को लोगों ने किया खूब पसंद

गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी विक्रय केन्द्र ने दीपावली उपहार के रूप में इस बार वनोपज के उत्पादों का गिफ्ट पैक तैयार किया है, इसमें प्रमुख रूप से महुआ लड्डू, शहद, चिरौंजी, महुआ सैनिटाइजर, सर्व ज्वर चूर्ण, इमली कैंडी आदि के गिफ्ट पैकिंग की दीपावली उपहार के रूप में अच्छी मांग रही। दीपावली पर लोग अपने परिजनों के लिए उपहार में कुछ नया देने का सोचते हैं, इस लिहाज से इम्युनिटी बढ़ाने वाले वन विभाग के इन उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। वनोपज गिफ्ट पैक की कीमत 200 से लेकर 2100 तक की है, वन विभाग का उनके द्वारा वनोपज एवं वनौषधियों को बढ़ावा देने एवं लोगों में इम्युनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।इस नई पहल की खूब चर्चा रही, वन मंडल कांकेर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा राज्य में वनोपज संग्रहण कार्य के मामले में अग्रणी है। दीपावली में भानबेड़ा कांकेर की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 6.50 क्विंटल महुआ लड्डू का निर्माण कर विक्रय किया गया, इससे समूह की महिलाओं को 01 लाख 80 हजार रुपए का लाभ हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here