बिलासपुर। मिथिला संस्कृति के विस्तार के लिए बिलासपुर के मैथिल समाज के लोग निरंतर अपनी गतिविधियों को विस्तार दे रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च को रोटरी भवन में हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

मिथिलांगन परिवार के लगभग सभी सदस्य इस विषय पर चर्चा के लिए दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उपस्थित हुए। होली उत्सव में सांस्कृतिक समारोह और स्नेह भोज की व्यवस्था भी किये जाने का निर्णय लिया गया। सुचारू आयोजन क लिए बी के झा की अध्यक्षता में कई सदस्यों को शामिल किया गया है।

होली मिलन कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु सुनील कुमार मिश्रा, अनमोल झा, एवं अविनाश झा को कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान उमेश मिश्रा, श्री संतोष राय, बी.सी. राय, निर्मल कुमार झा, जगदानंद झा, अरुण कुमार झा, संजय कुमार झा, प्रेमकांत झा, मनोज ठाकुर, गोपाल पाठक, सूर्यकान्त दास, रंजीत कुमार मिश्रा, चन्दन कुमार सिंह, विद्यानन्द झा, आनन्द चौधरी आदि सदस्यों ने कई सुझाव दिये। महिला सदस्यों में कीर्ति झा,  अर्चना चौधरी,  रानी झा,  नेहा,  प्रीति झा,  भारती झा एवं बसुधा झा आदि ने भाग लिया। बैठक में कई नये सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने मैथिली भाषा को जीवन्त रखने एवं मिथिला संस्कृति के विस्तार हेतु ऐसे आयोजनों को प्रासंगिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here