रायपुर : छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर केके ध्रुव राजधानी पहुंचे। डॉक्टर ध्रुव ने यहां CM हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉक्टर केके ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री कवासी लकमा, मंत्री शिव डेहरिया, अध्यक्ष मोहन मरकाम, गिरीश देवांगन, राजेश तिवारी, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और पार्टी सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉक्टर केके ध्रुव को साथ लेकर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की ताकत के साथ डॉक्टर केके ध्रुव की सहजता, सरलता और सेवाभाव की बदौलत ये ऐतिहासिक जीत मिली है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर इस जीत का स्वागत किया।मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव ने भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 38 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपनी पारंपरिक सीट पर वापसी कर ली है।

केके ध्रुव के विधायक चुने जाने के बाद 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 70 विधायक हो गए हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके बाद हुए सभी उपचुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस ने 70 का आंकड़ा पूरा कर लिया। विधानसभा में अब विपक्ष के तौर पर भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 4 और बसपा के 2 विधायक रह गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here