बिलासपुर। रात में घर वापस जा रही नाबालिग को दो युवक खंडहर की ओर से ले गए और रेप किया। आरोपी युवकों ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को उक्त नाबालिग अपने प्रेमी से मिलने के लिए रात में घर से निकली थी। रात करीब 2 बजे वह वापस लौट रही थी। तभी कुदुदंड में आरोपी अभिषेक खांडे (24 वर्ष) और विक्की कुर्रे (20 वर्ष) ने पीड़िता को घेर लिया। उसे वे जबरदस्ती पास के खंडहर में ले गए। दोनों ने नाबालिग से रेप किया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने पीड़िता के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को काफी तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here