बिलासपुर। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरी बार गठन के बाद शहर पहुंचे अरुण साव के बिलासपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

अरुण साव कल दिल्ली से रायपुर पहुंचे। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुंगेली व लोरमी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में शामिल हुए।  शुक्रवार रात 9 बजे वे बिलासपुर पहुंचे। मंगला चौक पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व व्यापारियों ने भव्य आतिशबाजी और ढोल ताशे के साथ उनका स्वागत किया, साथ ही मिठाईयां और शरबत का वितरण भी किया गया। एक जून से साव की आभार यात्रा भी विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो रही है।

साव ने लोकसभा क्षेत्र की जनता विशेष रूप से बिलासपुर के मतदाता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत मेरी नहीं, आप सभी की है। आप सभी के आशीर्वाद प्यार से आज आप लोगों ने मुझे सांसद का दायित्व सौंपा है। आप सभी की आशा और अपेक्षा के अनुरूप क्षेत्र के लिए सदैव आप सभी के समक्ष रहूंगा। मोदी जी के नेतृत्व में हमको अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के अनुरूप सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ योजनाओं को क्रियान्वित एवं फलीभूत करना है। इस अवसर पर पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, रमेश लालवानी, मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, अजीत सिंह भोगल, आनंद दुबे, आदित्य तिवारी, सीमा पांडे, राजेश सिंह ठाकुर, अनुज  टंडन, अभिषेक राम, श्याम जी भाई पटेल, पार्षद अंजना वर्मा, सुकांत वर्मा, कमल जैन, शिव राजा कोरी, देवेंद्र गोस्वामी, रोहित मिश्रा, रिंकू मिश्रा, रोशन सिंह, त्रिलोचन,  भास्कर राव, मोनू ठाकुर, संत सारथी, राजेश पांडे, संजय पांडे, रिंकू सिंह, चंद्र कुमार, संतोष, अजय ठेलियानी, हेमंत कलवानी, राम लाल चंदानी, कार्तिक यादव, सुभाष जैन, बिट्टू संजय गुप्ता, चंद्रकांत पटेल, संजीत मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, एनके झा, राहुल पमनानी, राजेश, बीपी राय, प्रमोद शर्मा, संजू निर्मलकर, राजेंद्र बारी, अशोक मूलचंदानी, अनिल मतलानी, भागीरथ यादव, अखिल तिवारी, अभिजीत दुबे, राजा कोरी, राजेंद्र ठाकुर, संजय यादव, पप्पू गुप्ता, रितेश सोनी, सीमा कुटियारे, चंदना गोस्वामी, उषा भास्कर, सुनीता ठाकुर, सोनाली सरकार, ममता राई, अनीता भगत, अनीता केसरवानी, आनंद कश्यप, निरंजन गवई, संजू श्रीवास, अमित कश्यप, प्रसाद देशमुख, प्रह्लाद दुसेजा, विनोद दुबे, प्रफुल्ल मिश्रा, राजेश धगट, विनोद श्रीवास, अश्वनी टंडन, मन भजन टंडन, जगदीश रात्रे, सोनू सिंह, शशांक चौहान, जगदीश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, रमेश भाई पटेल, नीरज नसीने, राहुल पमनानी, रजनीश तिवारी, रोहित भांगे, मोहन देवपुजारी, भोई टंडन, प्रकाश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं व्यापारी शामिल थे।

सांसद अरुण साव ने 31 मई को मुंगेली व लोरमी में कार्यकर्ताओं के विभिन्न अभिनन्दन समारोहों में भाग लिया। एक जून शनिवार को उनका मस्तूरी में जनसम्पर्क अभियान चलेगा। दो जून को बिलासपुर, तीन जून को कोटा, 4 जून को बेलतरा तथा 5 जून को तखतपुर में जनसम्पर्क कर वे कार्यकर्ताओं का आभार प्रगट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here