रायपुर। देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस के रेड डालने पर बिल्डिंग में मौजूद एक युवती ने कल रात दूसरे माले से छलांग लगा दी थी। उसकी आज मौत हो गई।

ज्ञात हो कि कल रात पुलिस ने दो जगह छापेमारी कर 11 लड़कियों और उनके दलालों को गिरफ्तार किया। पहली छापामारी कोतवाली पुलिस ने टैगोर नगर के महावीर प्लाजा में की। पुलिस के धमकने पर एक 32 वर्षीय युवती ने अपार्टमेन्ट के दूसरे माले से छलांग लगा दी थी। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई थी। पुलिस तत्काल उसे मेकहारा ले गई थी, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पता चला है कि यह युवती रायपुर की ही रहने वाली है। यहां से पुलिस 7 महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने यहां एक फ्लैट किराये पर लिया था, जहां देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

दूसरी ओर गंज थाना पुलिस ने भी कल सोमवार की रात साई होटल में छापा मारा। यहां से भी चार युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल संचालक ईश्वर चौधरी को पिछले वर्ष भी देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पकड़ी हुई कुछ युवतियां पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल की तथा शेष मुंगेली व छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here