नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। बिहार में जेडीयू 115, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 7, और भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। इस तरह से भाजपा 112 सीटों पर राज्य में चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राजग में शामिल भाजपा के हिस्से में 121 सीटें, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं।इससे पहले भाजपा और जेडीयू ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब जेडीयू 141 और भाजपा 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे थे।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करने वाले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा रहेंगे।इससे पहले सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा बिहार कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव हिस्सा लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here