बिलासपुर। तिफरा फ्लाईओवर का काम 31 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है इसके साथ ही रायपुर रोड पर यातायात की एक बड़ी दिक्कत दूर हो जायेगी। हाईकोर्ट में शहर की खराब सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। नगर निगम और शासन को इस बारे में जवाब देना है। इसी सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने शुक्रवार को इसका निरीक्षण किया।
उन्होंने फ्लाईओवर के कार्य की प्रगति देखी। यहां रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर डाले जाने वाले स्पॉन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद दोनों ओर डामरीकरण का काम किया जायेगा। 31 जनवरी तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इस फ्लाईओवर के निर्माण में सबसे मुश्किल चरण था रेल्वे के हिस्से का काम। रेल्वे के साथ आ रही तकनीकी बाधा को दूर करने के बाद ही निर्माण कार्य ने गति पकड़ी। उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर की लागत विलंबर के कारण बढ़कर 70 करोड़ हो चुकी है, पहले इसे 65 लाख रुपये में बनना था और सन् 2019 में पूरा हो जाना था। दो दिन पहले हाईकोर्ट के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा और हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त न्याय मित्रों ने भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुलक भटटाचार्य, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here