सिख समाज की बैठक में शामिल हुए अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष छाबड़ा

बिलासपुर। श्री गुरू तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व दुनियाभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ की ओर से भी इसकी विशेष तैयारी की जा रही है।  इसके तहत रायपुर के साइंस कालेज मैदान मे भव्य आयोजन किया जाएगा।

सिक्ख समाज छत्तीसगढ के बिलासपुर जोन प्रमुख चरनजीत सिंह गंभीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुरू पूरब के दिन रायपुर में 400 सिक्ख परिवार के लोग अमृत पान धारण करेंगे। गुरू सिक्ख परिवार की 400 महिलाओं द्वारा रखे गए श्री सहज पाठ साहिब की समाप्ति इस दीवान में की जाएगी। साथ ही विशेष दीवान सजाया जाएगा जिसमें लगातार कीर्तन गुरमत विचार और श्री गुरू तेगबहादुर का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। रात को विशेष दीवान भी सजाया जाएगा जिसमे रैन सवाई कीर्तन कथा समागम होगा।

11 अप्रैल को निकलेगी संदेश यात्रा

श्री गुरूतेग बहादुर साहिब जी 400वें प्रकाश पर्व चौथी शताब्दी पर्व को ऐतिहासिक बनाने व उऩके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशाल संदेश यात्रा भी निकाली जायेगी।

संदेश यात्रा 11 अप्रैल रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर से दोपहर 1 बजे आरंभ होगी और आमापारा विवेकानंद आश्रम आमानाका होते हुए टाटीबंध गुरूद्वारा में रात्रि विश्राम करेगी। 12 अप्रैल को टाटीबंध कुम्हारी भिलाई 3 पावर हाउस दुर्ग राजनांदगांव होते हुए यात्रा डोंगरगढ पहुंचेगी।

13 अप्रैल को डोंगरगढ से थान खम्हरिया बेमेतरा नवागढ मुंगेली लोरमी पंडरिया होते हुए बिलासपुर 5 बजे तक जो नगर कीर्तन का रूप लेकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर पहुंचेगी तथा यहां रात्रि विश्राम भी रहेगा। 14 अप्रैल को बिलासपुर दयालबंद से सुबह पाली कटघोरा होते हुए कोरबा पहुंचेगी। 15 अप्रैल को कोरबा से पेन्ड्रारोड, चिरमिरी व मनेन्द्रगढ़ जायेगी।

16 अप्रैल को मनेन्द्रगढ से बैकुंठपुर, विश्रामपुर, अम्बिकापुर, पत्थलगांव व रायगढ़ पहुंचेगी। 17 अप्रैल को यात्रा रायगढ़, सारंगढ़, सराईपाली, बसना, पिथौरा, झलप होते हुए यात्रा खरियार रोड पहुंचेगी। 18 अप्रैल को यात्रा खरियार रोड से बागबाहरा, महासमुन्द, राजिम होते हुए धमतरी पहुंचेगी। 19 अप्रैल धमतरी से अभनपुर नया रायपुर खरोरा तिल्दा भाटापारा सिमगा रांवाभाठा फाफाडीह होते हुए स्टेशन रोड गुरूद्वारा में यात्रा प री होगी।

यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करने के लिये मंगलवार को सिक्ख समाज छत्तीसगढ के संयोजक केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह छाबड़ा, संयोजक सुरेन्दर सिंह छाबड़ा, गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा, इन्दरजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता, तेजिंदर सिंह होरा, सतपाल सिंह खनूजा, नरेन्दर सिंह चावला, बलबीर सिंह छाबड़ा तथा गुरदीप सिंह छाबड़ा विशेष रूप से बिलासपुर पहुंचे।

गुरूद्वारा गुरूसिंग सभा दयालबंद में बिलासपुर के सभी पांच गुरूद्वारों के मुख्य सेवादार एवं उनकी पूरी टीम साथ समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस तैयारी पर चर्चा की।

इसमें गुरूद्वारा दयालबंद बिलासपुर के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, अमोलक सिंह टुटेजा, परमजीत सिंह सलूजा, महेन्दर सिंह गंभीर,  पूर्व प्रधान जोगेन्दर सिंह गंभीर, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह दुआ,  तविन्दर पाल सिंह अरोरा,  सेन्ट्रल गुरूद्वारा गोंडपारा के प्रधान डिम्पल सिंह उपवेजा, परमजीत सिंह उपवेजा, कलगीधर गुरूद्वारा 27खोली के प्रधान महाबीर सिंह, पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, आदर्श पंजाबी महिला संस्था बिलासपुर की अध्यक्ष रूबी छाबड़ा, रोमी सलूजा, प्रिन्सी गंभीर,  मीत कौर गंभीर,  गोल्डी छाबड़ा,  कैप्टन गंभीर,  खालसा सेवा समिति के पूर्व प्रधान प्रीतपाल सिंह गंभीर, किरनपाल सिंह चावला, सतबीर सिंह “गोल्डी”, जसमीत सिंह अजमानी,  अमरीक सिंह,  अमनदीप सिंह होरा, आशू सिंह,  हनी सिंह,  मनन सिंह,  गुरु भाटिया, प्रिंस सिंह,  करन सिंह,  जसमीत सिंह,  तेजबीर सिंह गंभीर,  एव अन्य समितियों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

“गोल्डी” व रोमी सलूजा यूथ विंग अध्यक्ष

सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबडा एवं सुरेन्दर सिंह छाबडा ने सिक्ख समाज छत्तीसगढ के बिलासपुर जोन प्रमुख चरनजीत सिंह गंभीर की अनुशंसा पर सतबीर सिंह “गोल्डी” को सिक्ख समाज छत्तीसगढ बिलासपुर यूथ विंग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। रोमी सलूजा को सिक्ख समाज छत्तीसगढ बिलासपुर महिला यूथ विंग के प्रथम अध्यक्षा पद पर नियुक्त किया ।

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष छाबड़ा का सम्मान

बिलासपुर पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा का सिक्ख समाज बिलासपुर ने जोरदार स्वागत किया। छाबड़ा ने समाज के लोगों से भेंट कर शासन की अनेक नीतियों की तथा आने वाले समय मे शासन द्वारा किए जाने कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों के विचार भी जाने। समाज की कुछ मांगों पर शासन से चर्चा कर निराकरण की बात भी उन्होंने कही।

सिक्ख समाज ने महेन्द्र सिंह छाबड़ा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सिक्ख समाज को नेतृत्व दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here