बिलासपुर। रेलवे स्कूलों में शिक्षा के साथ ही साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर बच्चों का सर्वांगीण विकास का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे हायर सेकण्डरी स्कूल नं. दो  द्वारा 118वीं तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन एनईआई मैदान में किया गया।

आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं को आयु वर्ग के अनुसार तीन अलग अलग हाऊस ग्रुप में रखते हुए विभिन्न इवेंट कराये गये। इस दौरान लम्बी दौड, ऊंची कूद, रिले रेस, गोला फेंक जैसे आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास के माहौल में प्रतियोगिताएं हुई। इसमें ब्लू हाउस ओवरआल चैम्पियन रहा, जिसमें शहजादी, यामिनी, अखिलेश, नवीन आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

12 दिसम्बर को विद्यालय के नियंत्रक एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय भारती के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल कार्मिक अधिकारी एव्हीएस नेहरू के विशिष्ट आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के प्राचार्य महेश बाबू ने  कार्यक्रम एवं विद्यालय की गतिविविधों से संबंधित जानकारियां विस्तारपूर्वक दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here