बिलासपुर। पुलिस ने रायपुर से एक दंपती को बिलासपुर के ज्वेलरी शॉप में ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ने सिटी कोतवाली में शिकायत की थी कि 31 अगस्त 2021 को उनके शोरूम में प्रियंका शुक्ला व एक अन्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने घर में शादी के लिए गहने लेने की बात करते हुए सोने के दो रिंग, एक चेन और 2 जोड़ी चूड़ी खरीदी। इनकी कुल कीमत दो लाख 23 हजार 654 रुपए थी। उन्होंने नगद 83 हजार 364 रुपए दिए और शेष राशि एक लाख 47 हजार रुपए के दो चेक दिए। जब बैंक में दोनों चेक जमा किए गए तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों से मोबाइल पर फोन करने पर संपर्क करने की कोशिश की गई। एक बार महिला ने फोन उठाया था। उसके बाद उनका नंबर बंद बताने लगा। आरोपियों ने जो पता बताया था, जाकर पता करने पर वह भी गलत पाया गया।
पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। उन्होंने रायपुर से नवनीत नंदे उर्फ नवनीत नंदा (38 वर्ष) तथा प्रियंका नंदे उर्फ प्रियंका शुक्ला (40 वर्ष) को श्रीराम हाइट्स, अवंती विहार रायपुर के उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here