बिलासपुर। महाराष्ट्र के यवतमाल में हुई एक सड़क दुर्घटना में मुंगेली जिले के पथरिया के दो प्रवासी महिला मजदूरों की मौत हो गई है। एक महिला का पति इसमें घायल भी हैं।

घटना आज सुबह यवतमाल जिले के अरणी गांव के पास हुई जब 25 प्रवासी मजदूरों को लेकर सोलापुर से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड के लिए निकली बस आज तड़के सड़क पर खड़ी एक हाईवा से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई है और अनेक घायल भी हैं। घायलों को यवतमाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृत महिलाओं के नाम सुनीता साहू पति शिवा तथा शीतला यादव पति संतोष है। दोनों मृतक बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के हैं।


नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ये श्रमिक पैदल चल रहे थे, जिनको पुलिस ने बस में बिठाया था। एक मृतक शीतला के पति संतोष से उनकी बात भी हुई है। कौशिक ने दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है और मृतक के परिवार को वापस लाने तथा उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here