मुंगेली/तखतपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन (56 वर्ष) आज सुबह अपने बंगले में फांसी पर लटकी हुई मिली। इस बंगले में 10 साल पहले भी एक महिला जज ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे जब ऑफिस के घरेलू स्टाफ घर पहुंचे तो उन्हें अपने शयन कक्ष में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। उनको सुबह 6 बजे बंगले के बाहर टहलते हुए देखा गया था। स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर सहित पुलिस स्टाफ पहुंच गई। बिलासपुर से फिंगर तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वाड की भी मदद लेकर मौत के कारणों की पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

महिला जज मूलतः जबलपुर की रहने वाली हैं। करीब डेढ़ साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी, जो सरकारी सेवा से रिटायर हुए थे।

इस सरकारी बंगले के इसी कमरे में में 10 साल पहले मुंगेली की तत्कालीन एडीजे अमृता संजय लाल ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here