रायपुर : बीजेपी शासन के दौरान आबकारी नीति में गड़बड़ी कर फरारी काट रहे आबकारी के रिटायर्ड अधिकारी समुद्र राम सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। EOW और ACB की 5 टीमों ने अलग-अलग जगहों में दबिश दी. अफसरों ने बोरियाकला स्थित निवास स्थान में छापामार कार्रवाई कर उसे पकड़ा है। समुद सिंह को गिरफ्तार कराने में मदद करने वाले को दस हजार रुपए का ईनाम भी था।
समुद्र सिंह 24 अप्रैल 2019 से फरारी काट रहा था. उसके खिलाफ ईओडब्लू ने 4 अप्रैल 2019 को भ्रष्टाचार अधिनियम 2018 और कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अपराध कायम होते ही आरोपी अधिकारी फरार हो गया था। समुद्र सिंह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का निवासी है।
बड़ी गड़बडी का आरोप
समुद्र सिंह पर बीजेपी शासन के दौरान आबकारी नीति में बदलाव कर गड़बड़ी का आरोप है। समुद्र सिंह पर प्रॉफिट मार्जिन, लो-क्वॉलिटी की शराब को आईएमएल की केैटेगरी में रख कंपनियों- ठेकदारों को फायदा और टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतों की पुष्टि हो चुकी है। इससे करीब 5 हजार करोड़ का नुकसान आंका गया है।