बिलासपुर। मतगणना के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी से गुरुवार रात 9.45 बजे प्रमाण पत्र सौंपे जाने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी अरुण साव बिलासपुर के नये सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। देशभर में मोदी की लहर इस बार सुनामी बनकर आई, जिसका लाभ उन्हें मिला। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को उन्होंने करारी शिकस्त दी है। साव ने 1.41 लाख 763 मतों की बढ़त हासिल कर यह चुनाव जीता है।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने 40.75 मत हासिल किये हैं और उनको मिले कुल वोट 4 लाख 92 हजार 796 हैं। अरुण साव ने 52.47 प्रतिशत वोट हासिल किये। उन्हें कुल 6 लाख 34 हजार 559 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उत्तम गुरु 1.75 प्रतिशत में सिमट गये, वे सिर्फ 21 हजार वोट हासिल कर सके। इस तरह यहां कांग्रेस भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। शेष सभी 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

डाक मतपत्रों की संख्या 2878 थी, जिनमें से अप्रत्याशित रूप से 827 वोट निरस्त कर दिये गये। डाक मतपत्र डालने की सुविधा शासकीय कर्मचारियों को दी जाती है, जिनसे समय-समय पर निर्वाचन का काम भी लिया जाता है। बताया गया कि फॉर्म अधूरा भरने के कारण ये मतपत्र निरस्त हुए हैं। कुल 2051 पोस्टल मतों में भी रुझान भाजपा का दिखा। भाजपा को 1291 तो कांग्रेस को 611 वोट मिले। नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर 4356 वोट पड़े। बिलासपुर सीट पर सभी प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैः

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here