नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना के कारण 577 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 50,357 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 84,62,081 हो गई है। वहीं 577 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,25,562 हो गई है। अब 4,141 मामलों की कमी के बाद सक्रिय मामले 5,16,632 रह गए हैं। 53,920 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 78,19,887 है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,16,632 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 4,141 की कमी हुई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने शनिवार को बताया कि छह नवंबर तक कोविड-19 के कुल 11,65,42,304 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 11,13,209 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here