बिलासपुर। मस्तूरी के पूर्व विधायक मदन सिंह डहरिया का आज 84 वर्ष की उम्र में उनके गृह ग्राम अमरताल (अकलतरा) में निधन हो गया।

डहरिया दो बार भाजपा से विधायक चुने गये थे। स्व. अजीत जोगी के कार्यकाल में सन् 2001 में वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। सन् 2003 और 2008 में मस्तूरी विधानसभा का चुनाव उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़ा। वे राजनीति में प्रारम्भ से ही सक्रिय रहे। अमरताल में लगातार 7 कार्यकाल तक सरपंच, अकलतरा मण्डी अध्यक्ष, जनपद सदस्य भी रहे।

उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे अमरताल में हुआ, जिसमें मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक मस्तूरी कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय सहित अकलतरा जांजगीर के नेता शामिल हुए। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन समाज की क्षति है। वे सतनामी समाज के कद्दावर नेता थे। मस्तूरी विधायक के रूप में उन्होंने अनेक विकास कार्य कराये। प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी शोक सभा में कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके निधन पर पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी शोक व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here