बिलासपुर। श्री गुरू नानकदेवजी महाराज के 550वें पावन प्रकाश पूरब दिवस पर श्री गुरूनानक स्कूल दयालबन्द में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन आठ नवंबर से 12 नवंबर तक बिलासपुर में किया जा रहा है।

बघेल को आमंत्रित करने के लिए श्री गुरुसिंघ सभा दयालबंद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, गुरुनानक शिक्षण समिति हरवंश आजमानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र चावला, गुरुद्वारा सभा के सदस्य गुरदीप सिंह अजमानी, गुरमीत सिंह अरोरा, पंजाबी युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह गंभीर, किरण पाल सिंह चावला व रोहन दीप सिंह चावला शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here