तखतपुर। नवरात्रि पर्व के सप्तमी के दिन माँ काली की सवारी ने नगर में भ्रमण किया, सवारी ने एक हाथ में तलवार एवं एक हाथ में खप्पर लेकर नगर के सभी देवी मंदिरों का दर्शन किया। इसे देखने के लिए श्रद्धालु पूरे मार्ग पर देर रात तक इंतजार करते रहे।

नवरात्रि पर्व पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। आसपास के सभी देवी मंदिरों में मां के गुणगान किये जा रहे हैं। हर वर्ष दोनों नवरात्रि पर्व पर टिकरीपारा से मां काली की सवारी पूरे नगर का भ्रमण करती है। नगर के सभी देवी मंदिरो में माँ काली जी सवारी पहुंची। यह भ्रमण आज लगभग रात 11 बजे से शुरू हुआ जो देर रात लगभग एक बजे तक होता रहा। मंदिरों में पहुंचने पर पुजारियों ने सवारी की पूजा अर्चना की गई। इस सवारी के स्वागत के लिए घर के बाहर में चौक पूरे गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here